BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: हिट एंड रन कानून के विरोध में चक्काजाम, आम नागरिक परेशान

Admin

Tue, Jan 2, 2024

मुंगेली.

मुंगेली में हिट एंड रन कानून के विरोध में ट्रक चालकों ने हड़ताल की है तो इसका असर आम लोगों के ऊपर भी पड़ता नजर आ रहा है। आपको बता दें की ट्रक चालकों की हड़ताल के चलते शहर में कई पेट्रोल पंप में लोगों की लंबी कतार लगी है। वहीं कई पेट्रोल पंप में पेट्रोल नहीं होने की वजह से पेट्रोल पंप बंद भी कर दिया गये हैं जिसका खामियाजा आम लोगों को उठाना पढ़ रहा है।

जहां पेट्रोल मिल रहा है उस जगह आम लोगों को लंबी कतार लगा कर घंटो इंतजार करना पढ़ रहा है। बता दें कि हाल ही में केंद्र सरकार के द्वारा हिट एंड रन कानून बनाया गया जिसमें वाहन चालकों के द्वारा एक्सीडेंट होने पर वाहन छोड़ कर जाने की स्थिति ने चालक के उपर 10 साल की सजा और पांच लाख तक के जुर्माने का प्रावधान किया है। जिसके विरोध में देश के समस्त वाहन चालक कल्याण संघ के द्वारा कानून वापस लेने के लिए  हड़ताल किए गया है।

हड़ताल से प्रदेश में सभी बस, ट्रक और ट्रांसपोर्ट सेवाए बंद हैं यही कारण है की आम लोगों को भी आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं चालकों का कहना है की जब तक केंद्र सरकार इस कानून को वापस नहीं लेती है तब तक यह आंदोलन चलता रहेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें