BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: उपार्जन परिवहन के संबंध में कलेक्टर ने बैठक कर दिए निर्देश

Admin

Fri, Dec 15, 2023

अनूपपुर
 कलेक्टर आशीष वशिष्‍ठ ने उपार्जन के परिवहन से संबंधित विभागीय अधिकारियों तथा मिलर की बैठक लेकर संबंधितों को उपार्जित फसल के संबंध में निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तन्मय वशिष्ठ शर्मा, नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक मधुर खर्द, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्रीमती सीमा सिन्हा तथा मिलर उपस्थित थे।

    बैठक में कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को उपार्जन केन्द्रों की मैपिंग एवं परिवहन संबंधी जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने मिलर को अनुबंध की कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए परिवहन की प्लानिंग कर उपार्जन का समय पर उठाव करने के निर्देश दिए। जिससे उपार्जन केन्द्रों में किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने परिवहन की गति बढ़ाने के लिए अतिरिक्त संख्या में वाहनों की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा शनिवार एवं रविवार के दिनों में पीडीएस मिलिंग के मिलर के ट्रकों को उपार्जन कार्य में उपयोग किए जाने के संबंध में निर्देश दिए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें