BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: कलेक्टर ने प्रदान किए तीन दिव्यांगों को भृत्य के पद पर नियुक्ति आदेश...

Admin

Fri, Jan 12, 2024

 नीमच


कलेक्टर कार्यालय नीमच में राजस्व विभाग अंतर्गत दिव्यांगों की नियुक्ति पूर्व में वर्ष 2015 में आहुत की गई थी। जिसके बाद जिले में राजस्व विभाग में उनकी नियुक्ति नहीं निकाली गई थी लेकिन दिव्यांगों को रोजगार मिले और उनका भविष्य उज्ज्वलित हो इसके लिए नियुक्ति की प्रक्रिया पुनः शुरू की गई। साथ ही विज्ञप्ति जारी करते हुए अभ्यार्थियों को साक्षात्कार के लिए आहुत किया एंव मेरिट सूची तैयार की गई।
जारी किए आदेश

मेरिट सूची के अनुसार, जिले में भृत्य के रिक्त पद की पूर्ति की प्रक्रिया पूरी की गई। बता दें कि इसके तहत कुल 03 अभ्यार्थियों को भृत्य के रिक्त पदों पर नियुक्ति आदेश जारी कर दिए गए है। कलेक्टर दिनेश जैन ने दिव्यांग पवन कुमार यादव, देवकीनंदन धनगर एवं नवीन पोरवाल को भृत्य के पद पर नियुक्ति का आदेश प्रदान किया है। इस मौके पर एडीएम नेहा मीना, संयुक्त कलेक्टर प्रीति संघवी भी उपस्थित रहीं।

अभ्यार्थियों में खुशी की लहर

कलेक्टर के हाथों नियमित नियुक्ति का आदेश पाकर दिव्यांग काफी खुश हुए। नियुक्त अभ्यार्थी पवन कुमार ने कहा कि मेरी नियुक्ति भृत्य के पद पर हुई है, जिसका आदेश मुझे प्राप्त हुआ। इसलिए मैं बेहद खुश हूं क्योंकि मुझे पारिवारिक जिम्मेदारी निभाने का अवसर मिला है जबकि देवकीनंदन धनगर ने कहा कि नियुक्ति पाकर मेरा जीवन सफल बन गया है। वहीं, नवीन पोरवाल ने कहा कि उक्त नियुक्ति मिलने से मैं अपने परिवार का पालन पोषण अच्छे से कर सकुंगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें