BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: प्रदेश में सर्दी का सितम, कई शहरों में लुढ़का पारा

Admin

Wed, Jan 10, 2024

जयपुर.

राजस्थान में एक बार फिर सर्दी का सितम बढ़ने लगा है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर खत्म होने के कारण प्रदेश के कई जिलों में तापमान में गिरावट आई है। इससे रात में कोहरा छाने लगा है, वहीं सर्द हवा के कारण गलन बढ़ गई है। माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, सीकर में यह 3.8 डिग्री रहा। सर्दी बढ़ने से अजमेर के तापमान में चार डिग्री की गिरावट हुई।

बुधवार को अजमेर का पारा 6.2 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं, बीकानेर, जोधपुर और जैसलमेर के न्यूनतम तापमान दो डिग्री नीचे लुढ़क गया। बीकानेर और जैसलमेर में न्यूनतम पारा पांच डिग्री रहा, जोधपुर में यह 7.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में हुए बदलाव के कारण जयपुर, अलवर, सीकर, झुंझुनूं, भरतपुर, चूरू, बूंदी, दौसा, टोंक, श्रीगंगानगर, धौलपुर, हनुमानगढ़, करौली, सवाई माधोपुर और करौली में घना कोहरा छाया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मकर संक्रांति तक प्रदेश में तेज सर्दी रहेगी। इसका सबसे बड़ा कारण वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर खत्म होना है। उत्तर भारत से आ रही सर्द हवा के कारण तापमान में गिरावट आई है। ऐसे में संभावना है कि प्रदेश में सर्दी का असर अभी कम नहीं होगा। अगले एक-दो दिन में न्यूनतम तापमान में और भी गिरावट हो सकती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें