BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: छत्तीसगढ़ में बारिश से लौटी ठंड, लुढ़का पारा: कोहरे से गिरी विजिबिलिटी, पर रायपुर में बढ़ा तापमान; आज शुष्क रहेगा मौसम

Admin

Sun, Jan 7, 2024

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम के करवट ले रहा है। पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने से शनिवार को सरगुजा संभाग और उससे लगे जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई। कोरिया, बलरामपुर, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में पानी गिर रहा है। इसके कारण ठंड बढ़ गई है और दिन का तापमान गिरा है।

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी युक्त हवा के कारण न्यूनतम तापमान में परिवर्तन नहीं होने की संभावना है। प्रदेश में आज मौसम ड्राई रहेगा। 24 घंटे में अधिकतम तापमान 2 डिग्री तक बढ़ सकता है। शनिवार को न्यूनतम तापमान नारायणपुर में 11.4 और जगदलपुर में अधिकतम 30.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

शहरों का अधिकतम तापमान

  • गुरुवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री रहा।
  • दुर्ग का अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
  • बिलासपुर में अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री रहा।
  • पेंड्रा रोड का अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री ।
  • अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
  • जगदलपुर का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें