BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

Advertisment

: छत्तीसगढ़ के ग्रामीण और आउटर इलाकों में बढ़ी ठंड

Admin

Wed, Nov 15, 2023

दुर्ग.

छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में ठंड में बढ़ोतरी होगी। ग्रामीण और आउटर इलाकों में ठिठुरने वाली ठंड शुरू हो गई है। प्रदेश में आज बुधवार को आंशिक रूप से बदल छाए रहेंगे। बीते दिनों प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंडा इलाका अंबिकापुर रहा है। वहीं सबसे ज्यादा गर्म जिला दुर्ग रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में आने वाले दो दिनों में अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है।

इसके दो दिनों बाद क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है। प्रदेश में धीरे-धीरे पारा बढ़ सकता है। आज प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सबसे ज्यादा तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आज राजधानी रायपुर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। यहां की अधिकतम और न्यूनतम तापमान लगभग 31 डिग्री सेल्सियस और 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें