BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: माता बम्लेश्वरी के दर पर सीएम ने टेका मत्था

Admin

Tue, Oct 17, 2023

राजनांदगांव.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने एक दिवसीय प्रवास पर राजनांदगांव जिले के दौरे पर थे। जहां आज नवरात्र के दूसरे दिन सीएम भूपेश बघेल सपरिवार धर्म नगरी डोंगरगढ़ स्थित विश्व प्रसिद्ध मां बमलेश्वरी देवी मंदिर पहुंचे और विधिविधान से माता की पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। साथ ही माता के दरबार में सीएम ने अपने पोते का मुंडन संस्कार भी करवाया।

राजनांदगांव जिले के धर्म नगरी डोंगरगढ़ पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से चर्चा करते हुए अमित शाह के दौरे और ईडी के छापेमारी पर कहा की जब-जब अमित शाह आते हैं उसके पहले ईडी आती है, ईडी कार्रवाई करे उसमे तकलीफ नहीं है पर उनकी कार्रवाई सेलेक्टिव होती है यह गलत है। वहीं आगामी विधानसभा चुनाव में सीएम ने कांग्रेस के मास्टर स्ट्रोक पर कहा कि धान खरीदी 20 क्विंटल की गई है, राहुल और प्रियंका के आगमन पर 10लाख लोगों को आवास देने की बात कही गई है जिसमे सात लाख लोगों के खाते में पैसे आवास बनाने के लिए डाल दिए गए हैं तो इस तरह 17 लाख आवास छत्तीसगढ़ में बनने वाले हैं।

वहीं केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने राजनांदगांव में मंच से कांग्रेस पर आरोप लगाया था कि केंद्र में कांग्रेस की जब सरकार थी तो छत्तीसगढ़ को कम बजट मिलता था,जिस पर सीएम भूपेश बघेल ने कहां की अमित शाह झूठ बोल रहे हैं केंद्र में मनमोहन सिंह की जब सरकार थी तो धान खरीदी में क्विंटल के पीछे 100 रुपए बोनस दिया करती थी जिसे इन्होंने बंद कर दिया है जो राज्य बोनस देगा उससे चावल ही नहीं खरीदते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें