BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: CM मोहन सरकार का ताबड़तोड़ एक्शन, बीजेपी कार्यकर्ता का हाथ काटने वाले के घर पर चला बुलडोजर

Admin

Thu, Dec 14, 2023

भोपाल

भोपाल में BJP नेता की हथेली काटने वाले 5 आरोपियों के 3 घर गुरुवार को बुलडोजर चलाकर ढहा दिए गए। आरोपियों ने 5 दिसंबर को तलवार मारकर जपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ अरेरा मंडल के महामंत्री देवेंद्र सिंह ठाकुर की हथेली काट दी थी। हमले के 9वें दिन आरोपियों पर कार्रवाई हुई। डॉ. मोहन यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद ये पहला एक्शन है।

 खबर है कि भाजपा कार्यकर्ता का हाथ काटने वाले आरोपी फारुख राइन उर्फ मिन्नी के घर पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाने के आदेश दिए हैं. मोहन यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद एक बार फिर प्रदेश में बुलडोजर चला है. आरोपी फारूक राइन पर बीजेपी कार्यकर्ता देवेंद्र ठाकुर की हथेली काटने का आरोप था.

क्या है मामला?

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद पांच दिसंबर को आरोपी फारुख ने बीजेपी कार्यकर्ता देवेंद्र ठाकुर पर जानलेवा हमला किया था, जिसमे देवेंद्र ठाकुर की हथेली कट गई थी. देवेंद्र को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था. कैलाश विजयवर्गीय बीजेपी कार्यकर्ता से मिलने अस्पताल भी गए थे.

बता दें कि एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बाद मोहन राज में भी बुलडोजर कार्रवाई जारी है.

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें