BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: सीएम ने दिल्ली में दिया डिनर, कांग्रेस के दिग्विजय, तंखा और पटेल भी पहुंचे

Admin

Fri, Dec 22, 2023

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव गुरुवार को दिल्ली पहुंचे। उन्होंने दिल्ली पहुंचकर प्रदेश के राज्यसभा और लोकसभा सांसदों को रात्रिभोज पर आमंत्रित किया। मध्यप्रदेश भवन में आयोजित इस रात्रिभोज में उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, जगदीश देवड़ा, पार्टी के राष्ट्रीय  सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद भी मौजूद थे इस आयोजन में लगभग 26 सांसद शामिल हुए।

इस मौके पर विकसित भारत संकल्प यात्रा के समन्वय, भारत सरकार  की महत्वपूर्ण योजनाओं के प्रदेश में क्रियान्वयन और भारत सरकार के समक्ष लंबित प्रदेश से जुड़े विषयों पर संसदीय क्षेत्रवार चर्चा हुई। सांसदो ने इस मौके पर मुख्यमंत्री यादव को पुष्पगुच्छ, शाल, शिवलिंग और अन्य उपहार देकर शुभकामनाएं दी और प्रदेश के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। खास बात ये रही कि इस भोज में कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य पूर्व सीएम दिग्विजय सिंंह, विवेक तंखा और राजमणि पटेल भी शामिल हुए।

इस भोज पर प्रदेश की राजनैतिक स्थिति से लेकर विकास तक पर चर्चा हुई। साथ ही सांसदों ने भी प्रदेश के विकास को लेकर और उनके क्षेत्र में कामकाज को लेकर बातचीत की। मुख्यमंत्री के इस दिल्ली प्रवास के दौरान मंत्रिमंडल के गठन को लेकर नेताओं की जिम्मेदारियों पर भी चर्चा हुई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें