BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: ऑनलाइन बेटिंग मामले में सीएम बघेल ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बैन की मांग की

Admin

Sat, Dec 2, 2023

रायपुर 

छत्तीसगढ़ में इन दिनों ऑनलाइन बेटिंग को लेकर सियासत गरमाई हुई है। इसी बीच प्रदेश के मुखिया सीएम भूपेश बघेल ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर ऑनलाइन बेटिंग के अवैध कारोबार से जुड़े प्लेटफॉर्म, वेब, ए.पी.के., टेलीग्राम, इंस्टाग्राम, यू.आर.एल. इत्यादि पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाये जाने की मांग की है।

बता दें कि कुछ समय से ऑनलाईन बेटिंग, गेमिंग के माध्यम से अवैध जुआ एवं सट्टा कारोबार का देशव्यापी विस्तार हुआ है तथा इसके संचालक एवं स्वामी विदेशों से उक्त अवैध कारोबार का संचालन करते आ रहे हैं। इसलिए इसपर प्रतिबंध लगाने के लिए सीएम बघेल ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर ये मांग की है। CM भूपेश बघेल ने पत्र लिखकर कहा कि ऑनलाईन बेटिंग के अवैध कारोबार बैन हो। ऑनलाईन बेटिंग से जुड़े सभी प्लेटफॉर्म बैन हो। केंद्र सरकार अपनी शक्तियों का प्रयोग कर बैन करें।

दरअसल, ऑनलाइन बेटिंग का ये अवैध कारोबार कई अंतर्राष्ट्रीय और देशीय नंबरो, ई-मेल आई-डी, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम, यू.आर.एल.  आदि के माध्यम से संचालित होता है। जिसके चलते अभी ऑनलाइन बेटिंग के कई मामले सामने आए थे। हालांकि आरोपियों की पहचान कर उन पर कार्रवाई भी की गई है। लेकिन, इसे पूरी तरह समाप्त करने के लिए जरूरी है कि इनके माध्यमों को ही पूरी तरह प्रतिबंध कर दिया जाए।

सीएम भूपेश बघेल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर ऑनलाइन बेटिंग के अवैध कारोबार से जुड़े प्लेटफॉर्म, वेब, ए.पी.के., टेलीग्राम, इंस्टाग्राम, यू.आर.एल. इत्यादि पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाये जाने की मांग की है. विगत समय में ऑनलाईन बेटिंग, गेमिंग के माध्यम से अवैध जुआ एवं सट्टा कारोबार का देशव्यापी विस्तार हुआ है तथा इसके संचालक एवं स्वामी विदेशों से उक्त अवैध कारोबार का संचालन करते आ रहे हैं.

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें