BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

Advertisment

: आनलाईन बेटिंग के अवैध कारोबार से जुड़े प्लेटफार्म पर पूरी तरह से लगे प्रतिबंध : सीएम बघेल

Admin

Sun, Dec 3, 2023

रायपुर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आनलाईन बेटिंग के अवैध कारोबार से जुड़े प्लेटफार्म पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने की मांग की है। सीएम बघेल ने इसे लेकर पीएम मोदी को पत्र लिखा है। सीएम बघेल ने एक्स हैंडल पर पत्र को पोस्ट कर लिखा है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को पत्र लिखकर आनलाईन बेटिंग के अवैध कारोबार से जुड़े प्लेटफॉर्म, वेब, ए.पी.के., टेलीग्राम, इंस्टाग्राम, यू.आर.एल. इत्यादि पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाये जाने की मांग की है।

विगत समय में आनलाईन बेटिंग, गेमिंग के माध्यम से अवैध जुआ एवं सट्टा कारोबार का देशव्यापी विस्तार हुआ है तथा इसके संचालक एवं स्वामी विदेशों से उक्त अवैध कारोबार का संचालन करते आ रहे हैं। बता दें कि विधानसभा चुनाव के बीच सट्टेबाजी के लिए इस्तेमाल की जाने वाली महादेव एप का मुद्दा सुर्खियों में रहा। इसी बीच केंद्र सरकार ने महादेव एप सहित 22 एप पर प्रतिबंध लगा दिया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें