BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

Advertisment

: बादल छंटेे, पचमढ़ी में 7.8 डिग्री चढ़ा पारा, MP के कई शहरों में कोहरा

Admin

Sun, Dec 10, 2023

भोपाल

मध्यप्रदेश के कई शहर कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं। पचमढ़ी में शनिवार रात पारा गिरकर 7.8 डिग्री पहुंच गया। यह इस सीजन में सबसे कम है। सुबह ओस की बूंदें पेड़ - पौधों पर जमी दिखीं। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन में भी पारे में गिरावट आई है।

मध्यप्रदेश में इन दिनों कड़ाके ठंड पड़ रही है. मौसम विभाग ने भिण्ड,सिंगरौली, सीधी,रीवा,अनूपपुर, शहडोल,डिंडौरी समेत 9 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश के आसार जताए है. अगले दो दिन धुंध और बादल छाए रहेंगे. अब आलम ये है कि लोगों को दिन में भी आग का सहारा लेना पड़ रहा है. कई जिलों में बीते चार दिन हुई रिमझिम बारिश के बाद ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. ठिठुरन वाली ठंड की शुरूआत के बाद जनजीवन खासा प्रभावित हो रहा है.

इन जिलों में होगी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक आज  भिण्ड,सिंगरौली, सीधी,रीवा,अनूपपुर, शहडोल,डिंडौरी समेत 9 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है. वहीं ग्वालियर चंबल संभाग के जिलों के साथ भोपाल,सिंगरौली, रीवा ,शहडोल, डिंडोरी में घना से मध्यम कोहरा पड़ने की संभावना है. प्रदेश का सागर ज़िला सबसे ज्यादा ठंडा, यहां 12.2 डिग्री तापमान पहुंच गया है.

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें