BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: 14 फरवरी से शुरू होगा चित्रकोट महोत्सव:कई सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, खेलकूद का भी आयोजन

Admin

Thu, Feb 9, 2023
जगदलपुर | एशिया का नियाग्रा कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ में बस्तर के चित्रकोट वाटरफॉल के तट पर तीन दिवसीय चित्रकोट महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस साल यह महोत्सव 14 फरवरी को शुरू होगा जो 16 फरवरी तक चलेगा। इन तीन दिनों में कई तरह के खेलकूद का भी आयोजन किया जाएगा। साथ ही अलग-अलग इलाकों के कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। दरअसल, हर साल की तरह इस साल भी चित्रकोट महोत्सव मनाया जा रहा है। लोक सांस्कृतिक रंगों और विभिन्न खेलकूद से सराबोर तीन दिवसीय चित्रकोट महोत्सव में जिले के अलग-अलग इलाकों के लोग हिस्सा लेंगे। कलेक्टर चंदन कुमार ने जिला कार्यालय के आस्था सभाकक्ष में अफसरों की बैठक लेकर महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि, चित्रकोट महोत्सव के लिए जिन-जिन अफसरों को जो जिम्मेदारी दी गई है उसका निर्वहन करें। उन्होंने महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही खेलकूद में शामिल होने वाले प्रतिभागियों के ठहरने, महोत्सव स्थल की सुरक्षा, साफ-सफाई एवं पर्याप्त रोशनी, ग्रामीणों के लिए पेयजल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। बताया जा रहा है कि, चित्रकोट महोत्सव में बाहर के भी किसी दिग्गज कलाकारों को बुलाया जाएगा। फिलहाल अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कौन से कलमकार यहां पहुंचेंगे।  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें