BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार रायगढ़ पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Admin

Thu, Dec 28, 2023

रायगढ़

मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार रायगढ़ पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बुधवार को जहां जोरदार स्वागत किया गया वहीं दूसरी ओर उनके रोड शो में पूरा जनसैलब उमड़ पड़ा। रोड शो के दौरान श्री विष्णु देव साय का मंत्री श्री ओपी चौधरी ने पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया।

मुख्यमंत्री श्री साय पिछले दो दशकों से रायगढ़ लोकसभा के सांसद हैं और यहां के लोगों से उनकी गहरी आत्मीयता है। वे रायगढ़ निवासियों के सुख-दुख में सम्मिलित होते रहते हैं और दिल्ली तथा रायपुर दोनों ही जगहों में रायगढ़ के जनता के हितों की आवाज उठाते रहते हैं। रायगढ़ की जनता आज आत्मीय भाव से उनके स्वागत के लिए उतरी है।

राज्य के नए मुख्यमंत्री का पहली बार हुआ रायगढ़ जिला आगमन। रायगढ़ के कबीर चौक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और जिलेवासियो ने जोश भरे नारो और पुष्प गुच्छ से अपने नए मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। कलाधानी नगरी रायगढ़ में कबीर चौक और गांधी चौक दो महत्वपूर्ण चौक-चौराहें हैं। कबीर चौक से मुख्यमंत्री का रोड शो निकला है और गांधी चौक तक जाएगा। इन दोनों के आदर्शों के बीच रायगढ़ की हजारों जनता के बीच जनसमूह गुजर रहा है। यह यात्रा कबीर चौक से आरंभ हुई है। उन्हें धान से तौलकर यात्रा की शुरूआत की गई है। उन्होंने परसों ही दो साल का बोनस दिया जिससे धान के कटोरे में हर्ष का माहौल है। यही नहीं 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी और 3100 रुपए क्विंटल धान खरीदी की घोषणा से किसानों में काफी खुशी है। रायगढ़ की जनता ने इसलिए धान से ही उन्हें तौलने का निर्णय किया। रोड शो के लिए निकले मुख्यमंत्री के बगल से कैबिनेट मंत्री श्री ओपी चौधरी भी हैं।

सड़क के दोनों ओर छतों में जनता अपने प्रिय नेता का अभिवादन कर रही है। फूलों से लोग स्वागत कर रहे हैं। दूर तक सड़क समर्थकों से अटी पडड़ी है। काफिला कहां से शुरू हुआ है और कहां पर खत्म हुआ है। इसका आकलन करना कठिन है। मुख्यमंत्री दोनों हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन कर रहे हैं। लोग पुष्पवर्षा कर रहे हैं। गुजराती समाज के प्रतिनिधिमंडल ने अभी रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री का पुष्पमाला से स्वागत किया। मुख्यमंत्री के स्वागत में चारों ओर नारे लग रहे हैं और पूरा रायगढ़ अभूतपूर्व उत्साह के माहौल में डूब गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें