BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: मुख्यमंत्री साय को स्मार्ट सिनेमा अवार्ड 2024 में शामिल होने मिला निमंत्रण

Admin

Wed, Dec 27, 2023
रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मंगलवार को राज्य अतिथि गृह पहुना में छत्तीसगढ़ी फिल्म पुरस्कार समारोह - स्मार्ट सिनेमा अवार्ड 2024 के आयोजकों ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को राजधानी रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में 17 जनवरी को आयोजित छत्तीसगढ़ी फिल्म पुरस्कार समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने आयोजकों को आमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ी फिल्मों के भीष्म पितामह कहे जाने वाले स्वर्गीय श्री विजय कुमार पाण्डेय की स्मृति में प्रति वर्ष इस समारोह का आयोजन किया जाता है। जिसका उद्देश्य छत्तीसगढ़ी फिल्मों की प्रतिभा को पुरस्कृत करना है। इस समारोह में प्रदेश भर के कलाकार शामिल होते हैं। इस अवसर पर स्मार्ट सिनेमा पत्रिका के संपादक पीएन लक्की, जय प्रकाश पाण्डेय एवं श्री दीपक श्रीवास्तव भी उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें