BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: महादेव प्रसाद शर्मा के निधन पर मुख्यमंत्री साय ने जताया शोक

Admin

Mon, Jan 1, 2024


रायपुर

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रायगढ़ जिले के कापू निवासी प्रतिष्ठित समाजसेवी श्री महादेव प्रसाद शर्मा के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार जनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि श्री शर्मा स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव के साथ जनजाति समुदाय के कल्याण उत्थान की दिशा में सदैव कार्यरत रहे।

उन्होंने रायगढ़ जिले में जनजाति लोगों के विकास के लिए संकल्पबद्ध होकर कार्य किया। उनके यशस्वी जीवन से हम सब ने प्रेरणा ली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय शर्मा के परिवार से उनके आत्मीय संबंध रहे हैं। इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति ईश्वर शर्मा परिवार को प्रदान करें।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें