BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: मुख्यमंत्री ने रानी दुर्गावती की जयंती पर किया नमन

Admin

Thu, Oct 5, 2023

रायपुर

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने रानी दुर्गावती की जयंती पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि गोंडवाना साम्राज्य की रानी दुर्गावती भारतीय नारी की दृढ़ इच्छाशक्ति और शौर्य की प्रतीक हैं।

उन्होंने अपने पति की मृत्यु के बाद धैर्य और कुशलता के साथ अपने साम्राज्य को सम्हाला और उसे सम्पन्न बनाया। मातृभूमि की रक्षा के लिए उन्होंने साहस और वीरता से अंतिम क्षण तक लड़ाई की। अपने आत्मसम्मान और मातृभूमि की रक्षा के लिए उन्होंने प्राण तक न्यौछावर कर दिये। रानी दुर्गावती की शौर्य और बलिदान ने उन्हें अमर और चिरस्मरणीय बना दिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें