BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: मुख्यमंत्री ने बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल की पुण्यतिथि पर किया नमन

Admin

Mon, Sep 18, 2023
रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल की 18 सितम्बर को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। बैरिस्टर छेदीलाल के योगदान को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा है कि युवाओं में राष्ट्रीयता की भावना जागृत कर स्वतंत्रता आंदोलनों से जोड?े में बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। महात्मा गांधी के आह्वान पर वे वकालत छोड़कर असहयोग आंदोलन को मजबूत करने में लग गए। बिलासपुर अंचल में जागृति फैलाने के लिए उन्होंने रामलीला के मंच से राष्ट्रीय रामायण का अभिनव प्रयोग किया। उन्होंने सेवा समिति के माध्यम से युवाओं को संगठित किया। सविनय अवज्ञा आंदोलन में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि ठाकुर छेदीलाल जी बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। वे कई भाषाओं के जानकार होने के साथ सिद्धहस्त लेखक, पत्रकार, संगीतज्ञ और कर्मठ नेता थे। वे संविधान सभा के सदस्य भी रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी उपलब्धियों और समाज के लिए किए गए योगदान को हमेशा याद किया जायेगा ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें