BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: स्वतंत्रता दिवस समारोह में हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित हो: मुख्यमंत्री चौहान

Admin

Wed, Aug 2, 2023
मुख्यमंत्री चौहान लाल परेड मैदान, भोपाल में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों की समीक्षा की भोपाल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2023 का राज्य स्तरीय कार्यक्रम गरिमापूर्ण और देशभक्तिपूर्ण हो। मुख्य समारोह भोपाल के लाल परेड मैदान पर होगा। प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित हो। स्वतंत्रता दिवस पर बेहतर साज-सज्जा हो। कार्यक्रम की सभी तैयारियाँ समय पर पूर्ण कर ली जाएं। मुख्यमंत्री चौहान आज निवास स्थित समत्व भवन में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना, अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन विनोद कुमार, अपर मुख्य सचिव गृह राजेश राजौरा एवं वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। मुख्यमंत्री चौहान 15 अगस्त को लाल परेड मैदान पर प्रात: 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराएँगे। इसके बाद राज्य की जनता के नाम संदेश देंगे। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर उनके द्वारा दिए जाने वाले संदेश के लिए विभागों से जानकारी प्राप्त करने के साथ-साथ जनता से भी सुझाव भी मांगे जाएं। उनके सुझावों को भी संदेश में शामिल किया जाए। जिला मुख्यालयों पर भी स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम जन समारोह बने। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि समाज के हर वर्ग एवं प्रमुख नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस समारोह और कार्यक्रमों का निमंत्रण दिया जाए। हर जिले में स्वतंत्रता दिवस पर उत्साह से भरा हुआ आयोजन हो। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के निमंत्रण कार्ड जल्द छपवाकर सम्मानपूवर्क बंटवाए जाएं। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि स्वतंत्रता समारोह में स्वच्छता, पर्यावरण, गरीबों के हित में काम करने वाले, खेलकूद एवं मेरिट में आए विद्यार्थियों को जरुर आमंत्रित किया जाए। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि 14 एवं 15 अगस्त की रात्रि में शासकीय भवनों पर रंगबिरंगी प्रकाश व्यवस्था हो। 15 अगस्त को रवींद्र भवन में शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा।  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें