BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

खाद-बीज की उपलब्धता की होगी समीक्षा

बेबी डू डाई डू का टीजर जारी, एक्शन-रोमांच से है भरपूर

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

Advertisment

: मुख्यमंत्री चौहान ने सपरिवार भगवान महाकाल की पूजा-अर्चना की

Admin

Tue, Sep 12, 2023
प्रदेशवासियों के लिये की मंगल-कामना भोपाल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महाकालेश्वर मंदिर में प्रदेश में उत्तम वर्षा के लिए विगत दिनों की गई प्रार्थना और मनोकामना पूर्ण होने पर आज उज्जैन में सपत्निक भगवान महाकाल की पूजा-अर्चना की। उन्होंने बाबा महाकाल का षाडशोपचार पूजन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया। मुख्यमंत्री ने भगवान महाकाल से संपूर्ण प्रदेश की समृद्धि और प्रदेशवासियों की खुशहाली की मंगल कामना की। पूजन में पुत्र कुणाल सिंह चौहान भी शामिल हुए। गर्भगृह में पं.प्रदीप गुरू, पं.दिलीप गुरू आदि ने पूजन-अर्चन सम्पन्न कराया। इसके बाद नन्दी हॉल में पं.घनश्याम पुजारी, पं.प्रदीप गुरू, पं.सत्यनारायण शर्मा सहित लगभग 71 पुजारियों ने पूजन कराया। जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद अनिल फिरोजिया, पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. सत्यनारायण जटिया, विधायक पारस जैन, बहादुर सिंह चौहान, महापौर मुकेश टटवाल, सभापति श्रीमती कलावती यादव, पूर्व सांसद चिन्तामणि मालवीय, विवेक जोशी, विशाल राजौरिया, इकबाल सिंह गांधी, संजय अग्रवाल, पूर्व विधायक दिलीप सिंह शेखावत, जगदीश अग्रवाल आदि उपस्थित थे। भक्तों ने भेंट किया 51 लाख रु. का चेक मुख्यमंत्री चौहान को महाकालेश्वर मन्दिर में भगवान महाकाल का पूजन-अर्चन के बाद नन्दी मण्डपम में मुम्बई से आये भक्तों ने 51 लाख रुपये का चेक भेंट किया। मुख्यमंत्री चौहान ने चेक महाकाल मन्दिर प्रबंध समिति को सौंपा।  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें