BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: मुख्यमंत्री चौहान ने नए लोकसभा भवन में सदस्यों के प्रवेश पर दी बधाई

Admin

Wed, Sep 20, 2023
भोपाल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुभ-मंगल के देवता, विघ्नहर्ता भगवान गणेश की आराधना के पावन पर्व गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर लोकतंत्र के नए मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं संसद सदस्यों के प्रवेश पर देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री और संसद सदस्यों का संसद के नवीन भवन में आगमन देश के नव-निर्माण के संकल्पों की सिद्धि की ओर एक सशक्त कदम है। नि:संदेह लोकतंत्र का यह नवीन मंदिर देश की आशाओं और आकांक्षाओं एवं सपनों में नए रंग भरकर भारत के नव-निर्माण का साक्षी बनेगा। मुख्यमंत्री चौहान ने एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट कर कहा कि नए भारत को आकार देने वाले विकास और जन-कल्याण के पवित्र ध्येय की प्राप्ति के अद्वितीय लोकतंत्र के मंदिर को प्रणाम करता हूँ।  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें