BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: मुख्यमंत्री बघेल आज करेंगे दक्षिण मध्य एशिया के सबसे बड़े होलसेल कॉरिडोर का शिलान्यास

Admin

Tue, Sep 12, 2023
रायपुर दक्षिण मध्य एशिया के सबसे बड़े होलसेल कॉरिडोर का शिलान्यास प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 12 सितम्बर 2023 को नवा रायपुर के सेक्टर-35 मुक्तांगण के सामने दोपहर 1 बजे करेंगे। इस अवसर पर केबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर भी शामिल होंगे। इसके अलावा बड़ी संख्या में जिले के व्यापारीगण उपस्थित रहेंगे। चेंबर प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी ने बताया कि दक्षिण मध्य एशिया के सबसे बड़े होलसेल कॉरिडोर का शिलान्यास प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 12 सिसतंबर को करेंगे जिसे लेकर जिले भर के व्यापारियों में उत्साह का माहौल है। इसी तारतम्य में आज चेंबर भवन में चेंबर पदाधिकारियों की उपस्थिति में समस्त व्यवसायिक संगठन प्रमुखों एवं व्यापारीगणों की बैठक आहुत की गई जहां उनसे शिलान्यास कार्यक्रम में सभी व्यापारी, पदाधिकारी, आवेदकों को शामिल होने का आव्हान किया। बैठक में चेंबर प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तमचंद गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष-राजेन्द्र जग्गी, विक्रम सिंहदेव, राम मंधान, मनमोहन अग्रवाल, कार्यकारी महामंत्री-कपिल दोशी, विकास आहूजा, सलाहकार-जितेन्द्र दोशी, सुरिन्दर सिंह,राकेश ओचवानी,  उपाध्यक्ष-हीरा माखीजा,टी.श्रीनिवास रेड्डी, कन्हैया गुप्ता, निलेश सेठ, जय नानवानी,सुनील मंशानी, संगठन मंत्री महेन्द्र कुमार बागड़ोदिया, मंत्री- श्ांकर बजाज, नीलेश मूंधड़ा, राजेन्द्र खटवानी, जितेन्द्र गोलछा, जयराम कुकरेजा, दिलीप इसरानी, युवा चेम्बर महामंत्री कांति पटेल, उपाध्यक्ष-विपुल पटेल, जयेश पटेल, हिमांशु वर्मा, राहुल पटेल सहित चेम्बर से संबद्ध समस्त एसोसियेशन के अध्यक्ष, सचिव प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें