BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: बिजली विभाग में लागू होगी पुरानी पेंशन योजना : मुख्यमंत्री की घोषणा

Admin

Fri, Oct 6, 2023
कृषि महाविद्यालय पखांजूर का नाम पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के नाम पर किए जाने की घोषणा नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन कांकेर में मुख्यमंत्री बघेल ने की कई बड़ी घोषणाएं रायपुर। कांकेर में हुए नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कई बड़ी घोषणाएं की। उन्होंने बिजली विभाग के कर्मचारियों को सौगात देते हुए राज्य पावर कम्पनियों में एक अप्रैल 2004 और इसके उपरांत नियुक्त लगभग 10 हजार कर्मियों के लिए नवीन अंशदायी पेंशन योजना के स्थान पर पुरानी पेंशन लागू करने की घोषणा। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पुलिस उप निरीक्षकों के पदों पर पदोन्नति अब 33 प्रतिशत से बढ़ाकर 40 प्रतिशत करने की घोषणा। साथ ही कृषि महाविद्यालय पखांजूर का नाम पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के नाम पर किए जाने की घोषणा। मुख्यमंत्री ने कांकेर वासियों को कई सौगात देते हल्बी, गोंडी, सरगुजिहा, भतरा जैसे स्थानीय बोलियों में पढ़ाई के साथ-साथ अब इन भाषाओं में शिक्षकों की नियुक्ति करने की घोषणा भी की। इसके अलावा चारामा विकासखण्ड टंहकापार में महानदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण, कांकेर नरहरपुर मार्ग का चौड़ीकरण, आदिवासी पुस्तकालय की स्थापना। और अंतागढ़ से घोड़ागांव, अंजारी मार्ग पर पुल निर्माण की घोषणा भी की ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें