BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: मृतक के परिजनों को 4-4 लाख देने मुख्यमंत्री ने घोषणा

Admin

Sat, Dec 23, 2023


बालोद

राष्ट्रीय राजमार्ग - 30 पर चारामा घाट में शुक्रवार सुबह साढ़े 10 बजे हुए सड़क हादसे में 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई है। जिनमें 13 घायल यात्रियों को कांकेर के चाराम स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया जहां 5 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना पुरूर थाना के मरकाटोला घाट की है। यात्री बस हादसे में मृतकजनों के प्रति मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मरकाटोला घाट में कल सड़क किनारे एक ट्रक पलट गई थी और अभी तक ट्रक को निकाला नहीं गया था। इसी दौरान बालोद से बैलाडीला की ओर आ रही यात्री बस खड़ी ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में तीन लोगों ललित साहू, संजय रथराटे तथा मेंहदी बांदे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं 12 यात्री घायल हो गए जिन्हें काफी दिक्कतों के बाद बाहर निकाला गया और सभी को कांकेर जिले के चाराम स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया जहां 5 यात्रियों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बालोद जिले के मरकाटोला घाट में आज हुए यात्री बस हादसे में मृतक तीन यात्रियों के परिजनों को 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा घायलों को समुचित उपचार मुहैया कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस दुर्घटना में दिवंगतों के परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा है कि बालोद जिले में सड़क हादसे में तीन लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दु:खद है। उन्होंने इस दुर्घटना में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें