BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: मुख्यमंत्री व राज्यपाल ने नंदकुमार बघेल के निधन पर जताया शोक

Admin

Tue, Jan 9, 2024

रायपुर

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल का 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। सोमवार सुबह 6 बजे उन्होंने रायपुर के बालाजी अस्पताल में अंतिम सांस ली है। वे पिछले 3 महीने से बीमार चल रहे थे। हॉस्पिटल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ दीपक जायसवाल ने बताया कि नंदकुमार बघेल लंबे समय से अस्वस्थ थे और कमजोर थे। पिता के निधन के बाद शोकाकुल पूर्व सीएम भूपेश बघेल को नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे, ताम्रध्वज साहू, सांसद दीपक बैज, मोहन मरकाम, रायपुर नगर निगम सभापति प्रमोद दुबे व अन्य कांग्रेसजनों ने ढांढस बंधा।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता श्री नंदकुमार बघेल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवारजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना ईश्वर से की है।
राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के पिता श्री नंदकुमार बघेल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवारजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना ईश्वर से की है।

छत्तीसगढ़ विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के पिता श्री नंद कुमार बघेल जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। डॉ. रमन सिंह ने श्री नंद कुमार बघेल जी के शोक संतप्त परिजनों एवं समर्थकों के प्रति हार्दिक संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत पुण्यात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें