BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती कंगाले ने ईव्हीएम मोबाईल प्रदर्शन वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Admin

Wed, Jul 26, 2023
रायपुर जिले में आगामी विधानसभा चुनाव के संबंध में जागरूकता के लिए विभिन्न कार्यक्रम चलाएं जा रहे हैं। आम मतदाता चुनाव के प्रक्रियाओं से परिचित हों और उनको मतदान के तरीकों की जानकारी हो, इस संबंध में प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मंगलवार को प्रशिक्षण प्रशासन अकादमी निमोरा से ईव्हीएम मोबाइल प्रदर्शन वैन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। यह वैन आम जनता को ईव्हीएम मशीनों के संचालन के प्रति जागरूक करेगी। मंगलवार को रवाना हुए वैन रायपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-47 धरसींवा, रायपुर ग्रामीण क्रमांक-48, रायपुर नगर पश्चिम क्रमांक-49, रायपुर नगर उत्तर क्रमांक-50, रायपुर नगर दक्षिण क्रमांक-51, आरंग क्रमांक-52 तथा अभनपुर क्रमांक-53 के मतदान मतदान केन्द्रों लोकेशन में जाएंगे और आम जनता को जागरूक करेंगे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने मतदाताओं से अपील की। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में उपस्थित होकर ईव्हीएम संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अबिनाश मिश्रा, अपर कलेक्टर एवं जिला उप निर्वाचन अधिकारी श्री गजेन्द्र ठाकुर उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें