BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: 2 से 31 अगस्त तक प्रदेश के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ की उपलब्धता सुनिश्चित करें: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश अनुपम राजन

Admin

Fri, Jul 28, 2023
आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन भोपाल आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन की उपस्थिति में आज समापन हुआ। इसमें प्रदेश के सभी 52 जिलों के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शामिल हुए। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को संबोधित करते हुए राजन ने कहा कि प्रदेश में 2 अगस्त से द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य शुरू होगा। इस अवधि में 2 से 31 अगस्त तक प्रदेश के सभी मतदान केंद्रों पर प्रत्येक कार्य दिवस में कार्यालयीन समय पर बीएलओ की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। राजन ने मतदाताओं के नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए आए आवेदनों का तत्काल निराकरण करने और सेक्टर अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए। मतदान केंद्रों का करें भौतिक सत्यापन मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजन ने अधिकारियों से कहा कि मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन करें। वल्नरेबिलिटी मैपिंग, मतदान केंद्रों पर बैठने की व्यवस्था, पीने के पानी, बिजली और शौचालय की सुविधा भी सुनिश्चित करायी। दो किमी से अधिक दूरी पर एक मतदान केन्द्र और एक मतदान केंद्र पर 1500 से अधिक मतदाताओं की संख्या न हो। 3 से 10 अगस्त तक सेक्टर अधिकारी करेंगे मतदाता सूची का वाचन द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान 3 अगस्त से 10 अगस्त तक सेक्टर अधिकारी मतदाताओं और बीएलओ की उपस्थिति में मतदाता सूची का वाचन करेंगे। 5 जनवरी 2023 के बाद से जितने नाम मतदाता सूची से काटे गए हैं, उसका भी सेक्टर अधिकारी द्वारा भौतिक सत्यापन किया जाएगा। साथ ही एक घर में यदि 6 से अधिक मतदाता हैं तो उसका भी सेक्टर अधिकारी द्वारा सत्यापन किया जाएगा। युवा मतदाताओं को जोड़ने के लिये चलाएं विशेष अभियान युवा मतदाताओं को जोड़ने के लिए विद्यालय और महाविद्यालयों में विशेष अभियान चलाए जाएं। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रचार प्रसार की गतिविधियों के तहत मतदाताओं को जागरूक किया जाए। इसके साथ ही जिन क्षेत्रों में महिला मतदाताओं की संख्या कम है उन क्षेत्रों में विद्यालय, महाविद्यालय की छात्राओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की मदद लेकर संख्या बढ़ाने के प्रयास किए जाए। समापन अवसर पर संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राकेश सिंह, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजेश यादव उपस्थित थे।  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें