BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: छत्तीसगढ़ के गौठानों में पाले जाएंगे मुर्गी, बकरी और सूअर:केन्‍द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले- कड़कनाथ जैसी हाइब्रिड नस्ल भी होगी तैयार...

Admin

Sun, Jan 14, 2024

छत्तीसगढ़ के गौठानों को नाबार्ड जल्द ही मॉडल गौठान के रूप में विकसित करने वाला है। इसकी रूपरेखा को लेकर नाबार्ड ने अपनी तैयार कर दी हैं। प्रदेश दौरे पर आए केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने ये जानकारी दी है।

गिरिराज सिंह ने विभाग की समीक्षा बैठक में कहा कि छत्तीसगढ़ की 56 लाख महिलाओं को सरकार की मदद से लखपति बनाया जाएगा। देश की आर्थिक विकास में महिलाओं की भागीदारी 56 प्रतिशत है, जबकि छत्तीसगढ़ में 50 प्रतिशत है, इसे बढ़ाने की जरुरत है।

गौठानों में मुर्गी, बकरी और सूअर पालन भी

केन्द्रीय मंत्री सिंह ने गौठानों मुर्गी पालन, बकरी पालन, सूअर पालन के साथ ही अच्छे नस्ल के गौवंशीय पशु पाले जाने की बात कही है । गिरिराज सिंह ने इसके अलावा कड़कनाथ जैसी देशी मुर्गियों की प्रजाति के हाइब्रिड नस्ल भी तैयार करने की बात कही है।

4 जिलों की एक-एक गौठान होंगे मॉडल

गिरिराज सिंह बोले नाबार्ड ने प्रदेश में मॉडल गौठान बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार कर रही है जिसके जरिए प्रदेश के 4 जिलों में एक-एक गौठानों को मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए नाबार्ड ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन को 25 लाख रूपए देगी।

नए उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा

केन्द्रीय मंत्री सिंह ने समीक्षा बैठक में कहा छत्तीसगढ़ में महिलाओं की आर्थिक स्थति को ठीक करने के लिए उनकी भागीदारी कृषि के क्षेत्र में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत छोटे-छोटे उद्यम शुरू किए जाने चाहिए, साथ ही बैंको के जरिए भी नए उद्यम स्थापित करने पर जोर देने की जरूरत है।

बिहान की दीदियों को लखपति बनाने का संकल्प

सिंह ने बोले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहान की दीदियों को लखपति बनाने का संकल्प लिया है। बिहान योजना के जरिए 56 लाख दीदियों को लखपति बनाना हमारा संकल्प है। इसे आगे बढ़ाने के लिए सभी को मिलकर कोशिश करनी होगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें