BREAKING NEWS

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

मिशन वार्ड में गूंजेगी शिव महिमा: 9 फरवरी से संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन

Advertisment

: छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक से पारंपरिक खेलों को मिली नई पहचान : संसदीय सचिव

Admin

Tue, Sep 12, 2023
बिलासपुर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने और सभी आयु वर्ग के लोगों को मंच प्रदान करने के लिए छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेलों की शुरूआत की गयी है। ग्राम और ब्लॉक स्तर की प्रतियोगिताएं पूरी होने के बाद आज जिला स्तरीय ओलम्पिक खेलों की शानदार शुरूआत संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि आशीष सिंह के मुख्य आतिथ्य में स्व.बी.आर यादव बहतराई स्टेडियम में हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर श्री रामशरण यादव ने की। यह खेल 12 से 13 सिंतबर 2023 तक चलेगा। जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेल में 18 वर्ष आयुवर्ग के बालक-बालिका, 18 से 40 और 40 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के महिला-पुरुष खिलाड़ी उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं। जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संसदीय सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़िया संस्कृति को सहेजने का काम किया जा रहा है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देकर छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि खेल से शारीरिक और मानसिक विकास भी होता है। इस आयोजन से पारंपरिक खेलों को नई पहचान मिली है। इन खेलो में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़ कर भाग लिया। उन्होंने उन्मुक्त होकर खेला है। उन्होंने कहा कि अब तक छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों में खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने खिलाड़ियों से आव्हान किया कि वे खेल को खेल भावना से खेलें। महापौर श्री रामशरण यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ में विलुप्त हो रहे पारंपरिक खेलों को पुनर्जीवित करने का काम किया गया है। उनके द्वारा राज्य में सभी वर्ग की बेहतरी के लिए लगातार काम किया जा रहा है। गौरतलब है कि जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता के आज पहले दिन सभी प्रतियोगिताएं पुरूष वर्ग के लिए आयोजित की जा रही है। कल दूसरे दिन 13 सितम्बर को सवेरे 10 बजे से महिलाओं के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित होगी। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चार विकासखंड और दो नगरीय क्लस्टर के 850 महिला और 922 पुरूष इस प्रकार कुल 1722 प्रतिभागी खेलों में अपना हुनर दिखाएंगे। इस अवसर पर नगर निगम सभापति श्री शेख नजरूदीन, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री प्रमोद नायक, योग आयोग के सदस्य श्री रविन्द्र सिंह, अरपा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री अभयनारायण राय, बिलासपुर मंडी बोर्ड के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र शुक्ला, जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी श्री अजय अग्रवाल, विभागीय अधिकारी, बड़ी संख्या खिलाड़ी, शहरी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें