BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: छत्तीसगढ़ वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात

Admin

Mon, Jan 22, 2024

रायपुर
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से राज्य अतिथि गृह पहुना में छत्तीसगढ़ वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय को प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि बोर्ड फॉर वेटरन क्रिकेट इन इंडिया (बीवीसीआई)द्वारा आगामी 22 जनवरी से 3 मार्च तक देहरादून में इंडियन वेटरन प्रीमियर लीग का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें पहली बार छत्तीसगढ़ की टीम भी सहभागी बनेगी। छत्तीसगढ़ की  टीम में कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी शामिल रहेंगे। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की वेटरन क्रिकेट टीम के इंडियन वेटरन प्रीमियर लीग में शामिल होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर तरुणेश परिहार, राजीव सोनी, इंद्रजीत सिंह खालसा, सोनू सलूजा, राजेश सहित छत्तीसगढ़ वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन के अन्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें