BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: छत्तीसगढ़ राज्य सड़क व पुल-पुलियां निर्माण गुणवत्ता में श्रेष्ठ

Admin

Sun, Oct 8, 2023

रायपुर

केंद्रीय एजेंसी राष्ट्रीय ग्रामीण विकास अभिकरण द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत देश के विभिन्न राज्यों में निमार्णाधीन सड़कों और पुल-पुलियों की गुणवत्ता जांच की रिपोर्ट जारी की गई है, जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों में निमार्णाधीन सड़कों व पुल-पुलियों की जांच व परीक्षण पर गुणवत्तापूर्ण और बेहतर स्थिति में पाया गया। गुणवत्ता समीक्षकों ने गुणवत्तापूर्ण सड़क एवं पुल-पुलियों के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की सराहना की है।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षकों द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत माह सितंबर में छत्तीसगढ़ के 41 सड़कों और पुल-पुलियों का परीक्षण किए थे। परीक्षण में सड़कों और पुल निर्माण गुणवत्तापूर्वक पाया गया था। गुणवत्ता समीक्षकों ने राज्य के 19 पूर्ण हो चुके कार्य, 10 निमार्णाधीन कार्य, 06 मरम्मत का कार्य और 06 पुल का परीक्षण किया था।  

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत माह सितंबर में किए गए जांच एवं परीक्षण में गुणवत्ताहीन शून्य प्रतिशत है। योजना के तहत राष्ट्रीय ग्रामीण विकास अभिकरण नई दिल्ली द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को छोड़ दे तो अन्य राज्यों में निमार्णाधीन सड़कों एवं पुल-पुलियों के निर्माण गुणवत्ता में कमी पाई गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें