BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: सिग्नल तोड़कर स्टॉपर पर चढ़ी छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस:बिलासपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म-8 की घटना, टला बड़ा हादसा...

Admin

Tue, Jan 16, 2024

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस स्टॉपर से जा टकराई। मंगलवार रात को ट्रेन सिग्नल तोड़कर स्टॉपर पर चढ़ गई। यह घटना रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 8 पर हुई। हालांकि कोई जनहानि की खबर नहीं है, बड़ा हादसा टल गया है।

बिलासपुर स्टेशन पर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का इंजन स्टॉपर (डेड एंड) से जा टकराया। स्टॉपर से टकराने से स्टेशन और ट्रेन के इंजन को नुकसान हुआ है। रात 8 बजे के करीब दिल्ली से एक्सप्रेस ट्रेन बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंची थी।

इंजन को कोच से अलग किया जा रहा था

ट्रेन जब बिलासपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 8 पर पहुंची तो यात्रियों के उतरने के बाद ट्रेन के इंजन को कोच से अलग किया जा रहा था। इसी दौरान इंजन स्टॉपर से जा टकराया और स्टॉपर टूट गया। फिलहाल रेलवे प्रशासन घटना की जांच कर रहा है। इसमें किसकी लारवाही से हादसा हुआ यह पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें