BREAKING NEWS

खाद-बीज की उपलब्धता की होगी समीक्षा

बेबी डू डाई डू का टीजर जारी, एक्शन-रोमांच से है भरपूर

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

Advertisment

: छत्तीसगढ़ कांग्रेस की अंतिम सूची जारी

Admin

Mon, Oct 23, 2023
रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी तीसरी सूची रविवार को जारी कर दी। इस सूची में सात नामों की घोषणा की गई है। कुल चार विधायकों का टिकट कटा है। इससे पहले दूसरी सूची में कांग्रेस ने 53 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया था और पहली सूची में 30 नामों की घोषणा की गई थी। तीसरी लिस्ट से कांग्रेस 83 उम्मीदवारों को टिकट दे चुकी है। छत्तीसगढ़ में विधानसभा की कुल 90 सीटें हैं। इन उम्मीदवारों को मौका, चार का कटा टिकट कसडोल से वर्तमान विधायक शकुंतला साहू का टिकट काटकर संदीप साहू को दिया गया है। रायपुर उत्तर से कुलदीप जुनेजा को दोबारा टिकट दिया गया है। पहली बार महासमुंद व सरायपाली सीट से महिलाओ को अवसर दिया है। महासमुंद से विधायक विनोद चंद्राकर का टिकट काटकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा रश्मि चंद्राकर व सरायपाली से मौजूदा विधायक किस्मतलाल नंद की जगह चातुरी नंद को उम्मीदवार बनाया गया है। सिहावा विधायक डॉक्टर लक्ष्मी धुर्व का टिकट कटा है। उनकी जगह अंबिका मरकाम को टिकट दिया गया है। ""छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव, 2023 के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा जारी उम्मीदवारों की सूची। pic.twitter.com/cxzJR0nBIu "" — Congress (@INCIndia) October 22, 2023 इन उम्मीदवारों को कांग्रेस ने उतारा 1. बैकुंठपुर से अंबिका सिंह देव 2. सराईपाली-एससी से चतुरी नन्द 3. महासमुंद से डॉ. रश्मि चंद्रका 4. कसडोल से संदीप साहू 5. रायपुर सिटी नॉर्थ से कुलदीप जुनेजा 6. सिहावा एसटी से  सिंत अंबिका मार्कर्न 7. धमतरी से ओंकार साहू अभी तक हमने 3 घोषणा कर दी हैं: ✅ जातिगत जनगणना करेंगे ✅ 20 क्विंटल/एकड़ धान खरीदेंगे ✅ 17.5 लाख परिवार को हम आवास देंगे जनता का भरोसा है बरकरार फिर से कांग्रेस सरकार — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) October 22, 2023 कौन हैं डॉ. रश्मि चंद्राकर डॉ. रश्मि चंद्राकर बीएचएमएस शिक्षित हैं। बकली राजिम उनका मायका है।  पति व ससुर भी चिकित्सक है। पूर्व में बेमचा से जनपद सदस्य चुनकर महासमुंद जनपद अध्यक्ष बनीे। अभी कांग्रेस की जिलाध्यक्ष हैं। रश्मि (उम्र 43) व चातुरी (उम्र 42) पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ेंगीं। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की दूसरी लिस्ट दूसरी सूची में कांग्रेस ने 53 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया था। दुर्ग शहर से अरुण वोरा, अहिवारा से निर्मल कोसरे भिलाई नगर से देवेंद्र यादव और वैशाली नगर से मुकेश चंद्राकर को उम्मीदवार बनाया। बिलासपुर जिले के सभी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई। बिलासपुर - शैलेष पांडे कोटा - अटल श्रीवास्तव बेलतरा - विजय केशरवानी बिल्हा - सियाराम कौशिक मस्तूरी - दिलीप लहरिया तखतपुर -रश्मि सिंह छत्तीसगढ में कांग्रेस के 53 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी। सभी को विजय की अग्रिम शुभकामनायें। जीतेगी कांग्रेस जीतेगा छत्तीसगढ pic.twitter.com/l9BQcsZ71a — Surendra Rajput ‏ (@ssrajputINC) October 18, 2023 रायपुर दक्षिण से महंत रामसुंदर दास को टिकट दूसरी सूची में  महंत रामसुंदर दास रायपुर दक्षिण से चुनाव लड़ेंगे। वहीं रायपुर पश्चिम से विकास उपाध्याय, रापयुर ग्रामीण से विधायक सत्यनारायण शर्मा के बेटे पंकज शर्मा को मौका दिया गया है। अभनपुर से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेंद्र साहू, राजिम से अमितेष शुक्ला को दोबारा मौका दिया गया है। कुरूद से बीजेपी के अजय चंद्राकर के खिलाफ तारिणी चंद्राकर को उतारा गया है। भिलाई शहर से कांग्रेस के दिग्गज नेता मोतीलाल वोरा के बेटे अरुण वोरा को दोबारा मौका दिया गया है। इसी तरह बिलासपुर से शैलेष पांडेय, रामानुजगंज से डॉ. अजय तीर्की, सामरी से विजय पैकरा, रायगढ़ से बीजेपी के ओपी चौधरी के खिलाफ कांग्रेस के प्रकाश शक्राजीत नायक चुनावी मैदान में होंगे। कांग्रेस ने अपनी दूसरी लिस्ट में अधिकतर पुराने चेहरों को मौका दिया है। कांग्रेस की पहली सूची इसके पहले कांग्रेस ने 30 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। जिसमें सीएम भूपेश बघेल पाटन से, डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव अंबिकापुर से चुनाव लड़ने का एलान किया गया था। पहली सूची में पार्टी ने कोरबा से जय सिंह अग्रवाल, कवर्धा से मोहम्मद अकबर, खैरागढ़ से यशोदा वर्मा, कांकेर से शंकर ध्रुव, नारायणपुर सीट से चंदन कश्यप, दंतेवाड़ा से के छविंद्र महेंद्र कर्मा और बस्तर से लखेश्वर बघेल को उम्मीदवार बनाया। यहां देखें कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली लिस्ट- अंबिकापुर से त्रिभुनेश्वर शरण सिंहदेव, वर्तमान कैबिनेट मंत्री सीतापुर से अमरजीत भगत, वर्तमान कैबिनेट मंत्री खरसिया से उमेश पटेल, वर्तमान कैबिनेट मंत्री कोरबा से जयसिंह अग्रवाल, वर्तमान विधायक सक्ति से डॉ. चरण दास महंत, वर्तमान स्पीकर आरंग से डॉ. शिवकुमार डहरिया, वर्तमान कैबिनेट मंत्री डोंडीलोहारा से अनिला भेंड़िया, वर्तमान कैबिनेट मंत्री पाटन से भूपेश बघेल, सीएम दुर्ग ग्रामीण ताम्रध्वज साहू, गृहमंत्री साजा से रविंद्र चौबे, वर्तमान कैबिनेट मंत्री नवागढ़ से गुरु रुद्र कुमार, वर्तमान कैबिनेट मंत्री पंडरिया से नीलकंठ चंद्रवंशी कवर्धा से मोहम्मद अकबर, वर्तमान कैबिनेट मंत्री खैरागढ़ से यशोदा वर्मा डोंगरगढ़ से हर्षिता स्वामी बघेल राजनांदगांव से गिरीश देवांगन डोंगरगांव से दिलेश्वर साहू खुज्जी से भोलाराम साहू मोहला-मानपुर से इंद्रशाह मंडावी अंतागढ़ से रूप सिंह पोटाई भानुप्रतापपुर से सावित्री मांडवी कांकेर से शंकर ध्रुव केशकाल से संतराम नेताम कोंडागांव से मोहनलाल मरकाम नारायणपुर से चंदन कश्यप बस्तर से लखेश्वर बघेल चित्रकोट से दीपक बैज, वर्तमान पीसीसी चीफ दंतेवाड़ा से छविंद्र कर्मा बीजापुर से विक्रम मंडावी कोंटा से कवासी लखमा, वर्तमान कैबिनेट मंत्री

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें