BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा मान्यता नवीनीकरण का शुल्क पोर्टल के माध्यम से आनलाईन भुगतान करने की प्रक्रिया प्रारंभ

Admin

Fri, Dec 15, 2023

रायपुर
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, से मान्यता प्राप्त समस्त अशासकीय संस्थाओं के शैक्षणिक सत्र 2024-25 के मान्यता वृध्दि (नवीनीकरण) का शुल्क विद्या पोर्टल के माध्यम से आॅनलाईन भुगतान करने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। संस्था के प्राचार्य अपनी संस्था के यूजर आईडी  और पासवर्ड के माध्यम से पोर्टल में स्वहपद कर मान्यता नवीनीकरण शुल्क भुगतान विकल्प पर क्लिक कर आॅनलाईन भुगतान कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव प्रोफेसर श्री व्ही. के. गोयल ने बताया कि आॅनलाईन शुल्क भुगतान की प्रक्रिया से समस्त अशासकीय संस्थाओं को सुविधा होगी एवं मान्यता वृध्दि (नवीनीकरण) का शुल्क जमा करने हेतु मण्डल कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं होगी। अत: समस्त मान्यता प्राप्त अशासकीय संस्थाएं शैक्षणिक सत्र 2024-25 के मान्यता वृध्दि (नवीनीकरण) का शुल्क विद्या पोर्टल के माध्यम से आॅनलाईन भुगतान करने की कार्यवाही कर सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें