BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: छत्तीसगढ़ : अवैध कब्जे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, एक एकड़ जमीन को कराया गया कब्जा मुक्त

Admin

Wed, Dec 13, 2023

रायपुर.

छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन होने के साथ ही अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलना शुरु हो गया है। यूपी की तर्ज पर अवैध कब्जों को तेजी से तोड़ा जा रहा
है। इसी कड़ी में नगर निगम और जिला प्रशासन की टीम ने मिशन स्कूल के पीछे मुख्य मार्ग पर सरकारी जमीन पर हुए अवैध कब्जे को तोड़ दिया। टायर दुकान की आड़ में कई एकड़ जमीन पर कब्जा किया गया था।

शिकायत मिलते ही प्रशासन के अधिकारी हरकत में आए और बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंचे और अवैध कब्जे को तोड़ दिया। कार्रवाई के दौरान विवाद की स्थिती भी निर्मित हुई। नगर निगम तोड़ू दस्ता प्रभारी योगेश राठौर ने बताया कि शिकायत मिली थी। सभी को नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद भी अवैध कब्जा किया जा रहा था जिस, पर नगर निगम के द्वारा कार्रवाई की गई है। पूरे प्रदेश के साथ ही कोरबा जिले में जिस तरह से अवैध कब्जे को हटाया जा रहा है। उससे एक बात तो साफ हो गई है कि प्रशासन ऐसे लोगों को किसी भी कीमत पर छोड़ने वाला नहीं है। आने वाले समय में इसी तरह अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होती रहेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें