BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: 1 मार्च‌ से छत्तीसगढ़ 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा , माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी किया टाइम टेबल

Admin

Thu, Dec 28, 2023

रायपुर
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीजीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 की डेटशीट जारी कर दी है। जिसके मुताबिक बोर्ड मार्च 2024 में हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा 2024 आयोजित करेगा।

सीजीबीएसई 10वीं और 12वीं समय सारिणी 2024 आधिकारिक वेबसाइट - cgbse.nic.in पर उपलब्ध है। जारी आधिकारिक समय सारिणी के अनुसार, सीजी बोर्ड 10वीं परीक्षा 2024 2 मार्च 2024 से शुरू होगी, जबकि सीजी बोर्ड 12वीं परीक्षा 1 मार्च 2024 से शुरू होगी। दोनों कक्षाओं के लिए परीक्षा सुबह की पाली में आयोजित की जाएगी।

परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अपना टाइम टेबल ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा संबंधित स्कूलों से भी प्राप्त कर सकते हैं। अगर परीक्षा से पूर्व या फिर बाद में एग्जाम डेट में परिवर्तन होता है तो इसकी सूचना बोर्ड की तरफ से दी जाएगी।

जारी समय सारिणी के अनुसार, छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं परीक्षा 2024 2 मार्च 2024 से शुरू होगी। परीक्षाएं 21 मार्च 2024 तक जारी रहेंगी। सीजी बोर्ड 12वीं परीक्षा 2024 1 से 23 मार्च 2024 तक आयोजित की जाएंगी। दोनों परीक्षाएं सुबह के सत्र में सुबह 9:15 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित की जाएंगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें। परीक्षा केंद्रों पर रिपोर्टिंग सुबह 9 बजे बंद हो जाएगी और छात्रों को उनकी उत्तर पुस्तिकाएं 9:05 बजे दी जाएंगी। सीजी बोर्ड परीक्षा 2024 का प्रश्न पत्र सुबह 9:10 बजे वितरित किया जाएगा।

ऐसे डाउनलोड कर सकते हैं छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षा
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद टाइम टेबल लिंक पर क्लिक करें।

- पर्सनल डिटेल्स दर्ज करके सबमिट करें।
- टाइम टेबल सामने होगा।
- इसके बाद टाइम टेबल की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें