BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

Advertisment

: व्हाट्सएप हैक कर लाखों रुपये की ठगी

Admin

Tue, Dec 12, 2023

बेमेतरा.

जिले के बेरला थाना में व्हाट्सएप एप को हैककर 1.43 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। इस मामले में बेरला पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 420, 66 (घ) के तहत मामला दर्ज किया है। थाना से मिली जानकारी अनुसार इस मामले में प्रार्थी अभिषेक जैन पिता विजय जैन उम्र 28 निवासी वार्ड क्रमांक 3 ने शिकायत दर्ज कराई है।

उसने अपने आवेदन में बताया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके व्हाट्सएप एप को हैक कर उनके परिचित के तीन व्यापारियों से एक लाख 43 हजार 800 रुपए ट्रांसफर कर लिए है। जब इस बात की जानकारी प्रार्थी अभिषेक को लगी तो थाना में शिकायत दर्ज कराई है। मामले में एफआईआर दर्ज कर पुलिस जांच में लगी हुई है। गौरतलब है कि बेमेतरा जिले में इस तरह किसी व्यक्ति के व्हाट्सएप एप को हैक कर ठगी का यह पहला मामला है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें