BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

Advertisment

: बदली राजनीतिक फिजा, शुरू हुआ इस्तीफों दौर, महाधिवक्ता सतीश वर्मा ने छोड़ा पद

Admin

Tue, Dec 5, 2023

रायपुर

सूबे में राजनीतिक परिदृश्य बदलने के साथ ही त्यागपत्र और शासकीय आवास खाली करने का दौर शुरू हो गया। एक ओर जहां महाधिवक्ता सतीश वर्मा ने जहां त्यागपत्र दिया तो दूसरी संविदा में प्रमुख सचिव पद पर नियुक्त डॉ आलोक शुक्ला व रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इस्तीफा देने के  बाद रात ही महाधिवक्ता सतीश वर्मा ने भी राज्यपाल को इस्तीफा भेज दिया है। इससे पहले भूपेश बघेल सरकार में संविदा में नियुक्त प्रमुख सचिव पद पर डॉ आलोक शुक्ला ने देवेंद्र नगर आॅफीसर कॉलोनी में मिले अपने बंगले को खाली कर दिया और  टेमरी स्थित अपने निजी आवास पर रहने चले गये। डा शुक्ला ने संविदा में नियुक्ति पत्र को के साथअपना त्यागपत्र मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन अमिताभ जैन के पास प्रेषित कर दिया।

इसके अलावा आरडीए डायरेक्टर राजेन्द्र बंजारे ने अपने पद से दिया इस्तीफा। यहां अध्यक्ष समेत पांच संचालक हैं। इनमें सुभाष धुप्पड़ अध्यक्ष, सूर्यमणि मिश्रा, शिव सिंह ठाकुर, ममता राय समेत छह अन्य शामिल है। बंजारे ने अपना इस्तीफा सीईओ को भेजा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें