BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: उपमुख्यमंत्री सिंहदेव से मिला चेम्बर का प्रतिनिधि मंडल, मिठाई व नमकीन उद्योग को लेकर सौंपा ज्ञापन

Admin

Thu, Aug 10, 2023
रायपुर छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के बैनर तले फेडरेशन ऑफ स्वीट्स एंड नमकीन मेनुफेक्चरर एसो.एवं रायपुर स्वीट्स एंड स्नैक्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री तथा वाणिज्यकर मंत्री टी.एस. सिंहदेव से मुलाकात कर जीएसटी को लेकर मिठाई व नमकीन उद्योग से संबंधित सुझावों पर ज्ञापन सौंपा। इस पर मंत्री ने सकारात्मक कदम उठाने की बात कही। चेंबर प्रदेश अध्यक्ष श्री पारवानी ने बताया कि उपमुख्यमंत्री एवं वाणिज्यकर मंत्री सिंहदेव से मुलाकात कर जीएसटी को लेकर मिठाई व नमकीन उद्योग से संबंधित सुझावों पर ज्ञापन सौंपा जिसमें फेडरेशन ऑफ स्वीट्स एंड नमकीन मेनुफेक्चरर एसो.  एवं रायपुर स्वीट्स एंड स्नैक्स एसोसिएशन के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। बैठक में उपस्थित फेडरेशन ऑफ स्वीट्स एंड स्नैक्स एसोसियेशन के अध्यक्ष श्री संजय सिंघानिया ने भी मिठाई एवं नमकीन उद्योग में जीएसटी से संबंधित आ रही विभिन्न परेशानियों को रखा और बताया कि एक ही काउंटर से, एक ही शोरूम से अलग-अलग जीएसटी वाले कई उत्पाद दिए जाते हैं, जिससे ग्राहकों के बीच भ्रम की स्थिति भी बनी रहती है। बैठक में चेंबर प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, मंत्री नीलेश मूंधड़ा, फेडरेशन आॅफ स्वीट्स एंड स्नैक्स मेनुफेक्चरर एसोसियेशन के अध्यक्ष संजय सिंघानिया, रायपुर स्वीट्स एंड स्नैक्स एसोसिएशन अध्यक्ष सुरेश पारख, महेश खिलोसिया सहित विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें