BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: बाबा ताज के 101 वें उर्स पाक पर नागपुर भेजी गई चादर

Admin

Fri, Aug 11, 2023
भिलाई हजरत बाबा ताजुद्दीन औलिया रहमतुल्लाह अलैहि नागपुर का 101 वां उर्स पाक आज मनाया गया और शाही संदल 14 अगस्त को निकलेगा। जिसकी तैयारियां ताज बाग नागपुर में पूरी कर ली गई है। इसी सिलसिले में ताज दरबार नानी अम्मा भिलाई में हजरत बाबा ताजुद्दीन औलिया सेवा समिति कैंप-1 भिलाई की जानिब से अकीदतमंदों की मुरादों के साथ चादर पेश की जा रही है। जिसके लिए बुधवार को कैंप-1 भिलाई बाबा ताज के आस्ताने ताज दरबार नानी अम्मा मे अकीदतमंद इक_ा हुए और बाबा ताज की परचम कुशाई की गई। इस दौरान भिलाई वासियों की खुशहाली के लिए सभी की मुरादों को साथ लेकर हजरत बाबा ताजुद्दीन औलिया रहमतुल्लाह अलैह के नागपुर आस्ताने पर पेश की जाने वाली चादर को खूब सजाया गया और ताज बाग नागपुर जाने की तैयारियां पूरी की गई। इस मौके पर बाबा ताज के भिलाई आस्ताने पर चादर पोशी भी की गई और बाबा को लोभान पेश की गई। इसके बाद फातिहा दिलाई गई और शरीक हुए लोगो के लिए खुशहाली की दुआएं की गई। आखिर में बाबा को सलाम पेश किया गया। इसके बाद हजरत बाबा ताजुद्दीन औलिया सेवा समिति भिलाई की जानिब से रखे गए लंगर में जायरीन शामिल हुए। भिलाई से ताजबाग नागपुर ले जाए जा रहे मुरादों की चादर के बारे में हजरत बाबा ताजुद्दीन औलिया सेवा समिति भिलाई की अध्यक्ष ताज अंजुम ताजी,ताज दरबार नानी अम्मा की अध्यक्ष हज्जन बदरुन निसां ताजी और गद्दी नशीन मोहम्मद सादिक ताजी ने बताया। वहीं बाबा ताज के मुरीदों ने हजरत बाबा ताजुद्दीन औलिया सेवा समिति का आभार जताया कि जो जायरीन ताज बाग नागपुर नहीं जा पाते हैं उन सभी की मुरादें इस चादर के जरिये से बाबा ताज तक पहुच पाएगी। इस मौके पर बाबा ताज नानी अम्मा को चाहने वाले लोग बड़ी तादाद में मौजूद थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें