BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: दुर्ग बाईपास टोल प्लाजा पर सीजी 07 वाहन अब टोल फ्री, लेन 1 और 8 से कर सकेंगे नि:शुल्क आवागमन

Admin

Mon, Aug 7, 2023
दुर्ग दुर्ग बाईपास टोल प्लाजा पर निजी वाहन (नान कमर्शियल) सीजी 07 को टोल टैक्स फ्री कर दिया गया है। अब सीजी 07 कार चालक आरक्षित लेन 1 और 8 से नि:शुल्क आवागमन कर सकेंगे। यानी दुर्ग से राजनांदगांव जाने वाले कार चालक लेन 8 और राजनांदगांव से दुर्ग आने वाले कार चालक लेन 1 से नि:शुल्क आना-जाना कर सकेंगे। यहां पर प्रत्येक वाहन से 75 रुपये एक तरफ जाने का वसूला जाता था। जिला कांग्रेस कमेटी भिलाईनगर के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर सीजी 07 सीरीज की छोटी गाड़ियों को दुर्ग बाईपास टोल प्लाजा पर टोल फ्री करने के लिए लंबे समय से मुहिम छेड़े हुए थे। उसका नतीजा आ गया। दुर्ग बाईपास टोल प्लाजा की ओर से आखिरकार टोल फ्री संबंधी सूचना लगा दी गई है। टोल प्लाजा में निजी वाहन नान कमर्शियल सीजी 07 कार को राजनांदगांव की ओर जाते समय लेन 8 से जाने पर और राजनांदगांव से दुर्ग की ओर आने पर लेन 1 पर कर नहीं देना पड़ेगा। लेकिन उपरोक्त लेन के अतिरिक्त किसी भी अन्य लेन का उपयोग करने पर नियम अनुसार देय टोल शुल्क का (फास्टैग के माध्यम से) भुगतान स्वत: संपन्न हो जाएगा। सीजी 07 वाहन चालकों को टोल प्लाजा पर टोल फ्री होने से बड़ी राहत मिली है। यह मांग एक लंबे अर्से से यहां के रहवासी वाहन चालक कर रहे थे। जिला कांग्रेस कमेटी भिलाईनगर के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने इसके लिए इसी वर्ष 18 मई को कलेक्टर दुर्ग को पत्र लिखकर इस टोल प्लाजा पर सीजी 07 वाहनों को टोल फ्री करने के लिए पत्र लिखने के साथ टैक्स फ्री के लिए अभियान छेड़ा था।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें