BREAKING NEWS

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

मिशन वार्ड में गूंजेगी शिव महिमा: 9 फरवरी से संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन

Advertisment

: बिना मान्यता स्कूल चलाने का मामला, DEO ने कहा बंद करें स्टूडेंट्स को एडमिशन देना...

रायपुर के जिला शिक्षा अधिकारी ने एक नाेटिस जारी किया है। ये नोटिस जारी हुआ है कृष्णा एजुकेशन सोसायटी के नाम। मामला बिना मान्यता के स्कूल चलाने से जुड़ा है। इसकी शिकायत कांग्रेस नेता विकास तिवारी ने शिक्षा विभाग में की थी।

शिकायत में दावा किया गया था कि कई स्कूलों के बिना मान्यता के चलाया जा रहा है। कांग्रेस राज्यसभा सांसद रंजित रंजन के प्रदेश प्रतिनिधि कांग्रेस नेता विकास तिवारी ने कुछ दिन पहले राजधानी रायपुर के बड़े स्कूल समूह कृष्णा एजुकेशन सोसायटी के स्कूल द्वारा गली-मोहल्लों में बिना मान्यता मिले सीबीएसई पद्धति में अध्ययन करवाने वाले स्कूलों की सूची देकर शिकायत की थी।

DEO बोलें बंद करें एडमिशन देना
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जारी किए गए नोटिस में लिखा है कि बिना मान्यता प्राप्त विद्यालय कोई भी व्यक्ति यदि स्थापित करता है या चलता है या मान्यता वापस लिए जाने के बाद विद्यालय चलाना जारी रखता है तो उसे पर 1 लाख का जुर्माना होगा। नोटिस में कृष्णा एजुकेशन सोसयटी का जिक्र करते हुए लिखा गया है कि बिना अनुमति बच्चों को एडमिशन देना बंद करें, अनुमति लेकर ही स्कूल में बच्चों को प्रवेश दें।

एक दिन पहले NSUI ने किया था बवाल
18 जनवरी को इस मामले में रायपुर में NSUI ने बवाल कर दिया था। प्रबंधन पर बिना अनुमति स्कूल चलाने का आरोप लगाकर छात्र संघ के नेताओं ने DD ऑडिटोरियम में प्रबंधन के लोगों के सामने ही नारेबाजी की। पुलिस बुलाने की नौबत आ गई। जैसे-तैसे समझाकर प्रदर्शनकारियों को वापास भेजा गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें