BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: बस ने मारी बाइक को टक्कर, युवक की मौके पर मौत

Admin

Tue, Oct 10, 2023

जशपुर.
जशपुर में एक यात्री बस ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक पर सवार युवक खेत में जा गिरा और उसकी मौत हो गई।  यात्री बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे वह बाइक समेत खेत में जा गिरा। बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। वहीं बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया। घटना कुनकुरी के बेलघुटरी गांव की है।

कुनकुरी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक दीपक राम पिता मुंशीराम उम्र 24 वर्ष बरांगजोर गांव से भूमरा गांव आया था। जहां से लौटते समय बेलघुटरी पोखरा के पास मोड़ में बस की चपेट में आ गया। जिस बस से दुर्घटना हुई है। उसकी जानकारी मिल गई है। चालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम भेजी गई है। थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी भानुप्रताप चंद्राकर ने बताया कि घटनास्थल का मुआयना करने पर देखा कि ग्रामीण सड़क पर तालाब मोड़ में दोनों ओर खेत हैं। इसी सड़क पर यात्री बस ने गुजरते हुए सामने से आ रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी।

उन्होंने यह भी बताया कि मृतक की मौत सिर में गंभीर चोट लगने से हुई है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर यातायात नियमों के तहत हेलमेट नहीं पहनने पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसके बावजूद भी कई लोग बाइक चलते समय हेलमेट नहीं लगाते हैं। जिसकी वजह से वह हादसे का शिकार हो जाते हैं। इस हादसे में भी यही हुआ है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें