BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: यात्रियों से भरी बस हुई दुर्घटनाग्रस्त

Admin

Fri, Oct 20, 2023

बिलासपुर.

छत्तीसगढ़ से मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाली इस राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही काफी दबाव रहता है। काफी घुमावदार एवं खस्ता हाल सड़कों के बीच घाटी पर वाहनों का अनियंत्रित होना आम बात है। आए दिन यहां बड़ी दुर्घटनाएं देखने को मिलती हैं। वाहन चालकों की लापरवाही से देर रात उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से छत्तीसगढ़ के बीच चलने वाली यात्री बस जो कारीआम बंजारी घाट के पास आज सुबह दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई।

जानकारी के मुताबिक, पेंड्रा बिलासपुर मार्ग में प्रयागराज से रायपुर जा रही यात्री बस बंजारी घाट के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे बस में सवार 50 यात्रियों में 30 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। बस में सवार यात्री मजदूर वर्ग और तीर्थ यात्री थे और मजदूर उत्तर-प्रदेश से लौट रहे थे। घटना की सूचना पुलिस को मिलने के बाद रेस्क्यू की टीम मौके पर पहुंचकर हादसे में घायल यात्रियों को प्राथमिक चिकित्सा के लिए नजदीकी अस्पताल लाया गया है। जहां से प्राथमिकी उपचार के बाद सिम्स बिलासपुर रेफर कर रही है।

ढाबे में घुसा कोयले से भरा अनियंत्रित ट्रेलर वाहन

पेण्ड्रा. रतनपुर मुख्यमार्ग पर आज एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जिसमें तेज रफ्तार कोयले से भरा ट्रेलर वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने ढाबे में जा घुसा। हादसे में ढाबे में सो रहे तीन कर्मचारी ट्रेलर के नीचे दब गए। जिसके बाद पुलिस और ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू कर तीनों को सुरक्षित निकालकर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें