BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: नर्मदा परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं से भरी बस बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पलट, महिला की मौत

Admin

Thu, Dec 7, 2023

डिंडौरी
नर्मदा परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं से भरी बस बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पलट गई। दुर्घटना में 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई, वहीं आठ यात्री भी घायल हुए हैं। घायलों को लोगों की मदद से तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुजरात के अहमदाबाद जिले के यात्री बस से मां नर्मदा की परिक्रमा कर रहे थे। बस में लगभग 40 लोग सवार थे। अमरकंटक से लौटते समय कोतवाली अंतर्गत ग्राम सिमरिया तिराहे के पास बस पलट गई।

पुलिस ने बताया कि भावना बेन पति नरसिंहा भाई सोलंकी (50 साल) निवासी ब्रजभूमि नरोडा जिला अहमदाबाद बस के नीचे दब गई, जिससे उनकी मौत हो गई। बस में सवार रहे सभी यात्रियों के जिला मुख्यालय के रैन बसेरा में रुकने की व्यवस्था की गई है।

अमरकंटक से उज्जैन जा रहे थे यात्री
पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि गुरुवार लगभग साढ़े चार बजे जिला मुख्यालय से अमरकंटक मुख्य मार्ग पर ग्राम सिमरिया तिराहे के पास बस पलटी है। गुजरात की बस क्रमांक जीजे 18 एक्स 2566 अमरकंटक से उज्जैन जा रही थी। बस में लगभग 40 यात्री सवार थे। बताया गया कि सामने से एक स्कूल बस आ रही थी। उसी बीच बाइक सवार भी निकला। इन्हीं को बचाने के चक्कर में बस चालक ने सड़क के नीचे वाहन उतार दिया। मिट्टी में फिसल जाने से बस सड़क किनारे पलट गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें