BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: कांकेर में सर्चिंग में निकले बीएसएफ जवान आईईडी की चपेट में आये, एक की मौत

Admin

Fri, Dec 15, 2023

कांकेर.

कांकेर में सर्चिंग में निकले बीएसएफ जवानों को नक्सलियों ने एक बार फिर निशाना बनाया है। परतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत महला के जंगलों में बीएसएफ के जवान सर्चिंग में निकले हुए थे, तभी नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया। इस दौरान 47वीं बटालियन में तैनात बीएसएफ के जवान खिलेश्वर राय गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली और देश के लिए बलिदान हो गए।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को महला के जंगलों में बीएसएफ के जवान सर्चिंग में निकले हुए थे, तभी नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया। जैसे ही ब्लास्ट हुआ सभी जवानों ने अपना मोर्चा संभाल लिया, लेकिन इस दौरान एक जवान खिलेश्वर राय गंभीर रूप से घायल हो गए। माहौल शांत होने के बाद जवानों ने घायल जवान खिलेश्वर राय को बेहतर उपचार के लिए सिविल अस्पताल पखांजुर पहुंचाया, जहां वे देश के लिए बलिदान हो गए। पूरी घटना के बाद इलाके में सर्चिंग बढ़ा दी गई है और घटनास्थल की बारीकी से जांच की जा रही है।
इससे पहले बुधवार को नारायणपुर के आमदई माइंस की सुरक्षा में लगे जवानों को नक्सलियों ने एक बार फिर अपना निशाना बनाया था। आईईडी ब्लास्ट में एक जवान बलिदान और एक जवान घायल हो गया था। माइंस में जगह-जगह आईईडी लगाने की नक्सलियों ने भी चेतावनी दी थी। इससे पहले आईईडी ब्लास्ट में दो मजदूरों की मौत भी हो गई थी। छत्तीसगढ़ में लगातार नक्सलियों को आतंक बढ़ता जा रहा है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई और इंतजाम नहीं किए गए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें