BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: कथा श्रवण के लिए राजधानी पहुंचे भाईजी

Admin

Sun, Dec 17, 2023

रायपुर
श्रीरामकिंकर विचार मिशन द्वारा 18 दिसंबर, सोमवार से श्रीराम कथा का आयोजन महाराजा अग्रसेन कॉलेज आॅडोरियम भीमसेन भवन समता कॉलोनी में किया जा रहा है। कथा वाचक श्रीरामकिंकर महाराज जी के परम्शिष्य स्वामी मैथलीशरण महाराज (भाईजी) इस बार भरत चरित्र विषय पर प्रवचन देंगे।

यह जानकारी  श्रीरामकिंकर विचार मिशन के डा. नवनीत जैन और पुरुषोत्तम सिंघानिया ने विज्ञप्ति में दी। उन्होंने बताया कि कथा प्रवचन के लिए स्वामी मैथलीशरण महाराज (भाईजी) का शनिवार की देर शाम रायपुर आगमन हुआ। श्रीरामकिंकर विचार मिशन परिवार के सदस्यों और महाराज के शिष्यों ने उनका माना विमानतल पर आत्मीय स्वागत किया। इस बार राम कथा का विषय भरत चरित्र पर केंद्रित है जिस पर भाईजी अपनी सूक्ष्म व्याख्या 18 दिसंबर से 24 दिसंबर तक करेंगे। प्रवचन संध्या 6.30 बजे से 8.30 बजे तक होगा। इससे पूर्व भक्ति संगीत का कार्यक्रम कार्यक्रम होगा। वहीं दैनिक प्रार्थना तथा अभिषेक प्रात: 8.30 बजे से 10 बजे तक श्रीरामकिंकर हॉस्पिटल पुरानी बस्ती में होगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें