BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: कोरबा: कोरबा विशाखापट्टनम लिंक एक्सप्रेस में टूटा पाइप

Admin

Thu, Jan 25, 2024

कोरबा.

कोरबा में यात्रियों से भरी कोरबा विशाखापट्टनम लिंक एक्सप्रेस हादसे का शिकार हो गई। हाउस पाइप टूटने के कारण हादसा होने की बात कही जा रही है। इस घटना के बाद पूरे ट्रेन में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई और यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। मवेशी के ट्रेन के सामने आ जाने के कारण हादसा हुआ है। कपड़े बांधकर जैसे-तैसे हाउस पाइप को ठीक किया गया। इसके बाद चांपा स्टेशन में ट्रेन की मरम्मत की गई। फिर, उसे अपने गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

यात्रियों ने बताया कि कोरबा विशाखापट्टनम लिंक एक्सप्रेस से सवार होकर अपने गंतव्य के लिए जा रहे थे कि मड़वारानी बरपाली के मध्य यह हादसा हुआ। बिना स्टेशन के ही रास्ते में ट्रेन को रोक दिया गया। हाउस पाइप से प्रेसर रिलीज की आवाज आने लगी, जिसके बाद कुछ यात्री ट्रेन से नीचे उतरकर देखने लगे। इसके बाद ट्रेन चालक और अन्य कर्मी मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। जहां पाइप को किसी तरह कपड़े से बांघा गया और आगे रवाना किया गया। चंपा रेलवे स्टेशन पहुंचने पर आगे की मरम्मत की गई।
कुछ समय के लिए यात्रियों को लगा कि यात्री ट्रेन का पहिया पटरी से नीचे उतर गया होगा। वहीं, रेलवे की माने तो मवेशी के आने के चलते ये घटना घटी है। पाइप फंस गया और निकल भी गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें