BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: बृजमोहन अग्रवाल अपने प्रतिद्वंदी महंत रामसुंदर दास से मिले, चरण स्पर्श कर लिया आशीर्वाद

Admin

Sat, Dec 9, 2023

रायपुर
 ये कहानी रायपुर दक्षिण विधानसभा की है। बीजेपी उम्मीदवार बृजमोहन अग्रवाल ने अपने गुरू महंत राम सुंदर दास को चुनाव में हराया। फिर आशीर्वाद लेने पहुंच गए। 2023 छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में रायपुर शहर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के बृजमोहन अग्रवाल ने 67 हजार से अधिक मतों से जीत दर्ज की है।

रायपुर दक्षिण सीट पर कुल 60.2 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। 2023 के विधानसभा चुनावों में बीजेपी के बृजमोहन अग्रवाल अपने ही गुरू के खिलाफ चुनाव लड़ने उतरे हुए थे। उन्होंने कांग्रेस के महंत राम सुंदर दास को 67719 वोटों के अंतर से हराकर सीट जीती। दोनों उम्मीदवारों के बीच चुनाव प्रचार के समय से ही ऐसे नजारे देखने को मिल रहे थे। प्रचार के समय जब भी दोनों उम्मीदवार आमने-सामने आए, तो मुस्कुराकर ही मिले। इस बीच बीजेपी उम्मीदवार पैर भी छू लेते थे।

रायपुर शहर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र रायपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। 2019 के लोकसभा चुनाव में, बीजेपी के सुनील कुमार सोनी ने कांग्रेस के प्रमोद दुबे को हराकर रायपुर लोकसभा (एमपी) सीट से 348238 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें