BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: घर-घर जाएंगे BLO, मतदाता का करेंगे सत्यापन

Admin

Sat, Sep 16, 2023
भोपाल विधानसभा निर्वाचन-2023 प्रदेश में 20 सितंबर से मतदाता सत्यापन का कार्य शुरू होगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने समस्त कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश जारी किए है। भोपाल: मतदाता सूची पूरी तरह से शुद्ध हो इसके लिए प्रदेश के सभी बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि प्रदेश में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर फोटो निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2023 का कार्य चल रहा है। इसके अंतर्गत प्रदेश के सभी 64 हजार 523 बीएलओ द्वारा 10 दिन तक घर-घर जाकर मतदाता सत्यापन का कार्य किया जाएगा, जिसकी शुरुआत 20 सितंबर से होगी और यह कार्रवाई लगातार 30 सितंबर तक चलेगी। इस दौरान बीएलओ द्वारा बीएलओ एप के माध्यम से प्रत्येक मतदाता का उसके घर जाकर सत्यापन किया जाएगा। मृत मतदाता और दोहरी प्रवृष्टि वाले मतदाताओं की जांच की जाएगी। जांच के दौरान यदि कोई मतदाता मृत या डुप्टीलकेट पाया जाता है तो मतदाता सूची से उसका नाम हटाने की नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें